बिहार में आज हो सकती है बारिश, बंगाल की खाड़ी में…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश की वजह से पारा नीचे आएगा जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिसका असर बिहार में भी पड़ रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के तेज होने की संभावना है जिसके कारण बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना बन रही है।

- Sponsored Ads-

मौसम विभाग ने पटना, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, गोपालगंज, सीवान, सारण, गया, अरवल, मोतिहारी, बेतिया, वैशाली, समस्तीपुर, कटिहार, मधेपुरा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हवा के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बंगाल की खाड़ी की तरफ रहने के कारण पटना समेत बिहार के कई जिलों में तेज गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान की गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article