बैलेट के द्वारा कराया गया विद्यालय के बाल संसद का चुनाव

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर में बैलेट के द्वारा वोटिंग के दौरान बच्चों में दिखा उत्साह।

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया मेंं शनिवार को लोकतांत्रिक ढ़ंग से बैलेट के माध्यम से सत्र 2023-24 के लिए बाल संसद का चुनाव कराया गया। इस अवसर पर लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने बाल संसद के प्रधान मंत्री सहित सात मंत्री पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बैलेट के द्वारा कराया गया विद्यालय के बाल संसद का चुनाव 2

बैलेट के द्वारा वोटिंग के दौरान बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। मतदान के दौरान बच्चे अपने सही व तेज-तर्रार नेतृत्वकर्ता को चुनने के प्रति काफी सजग देखे गए। बैलेट पर चिन्ह लगाते समय व मतदान करने के बाद बच्चों ने अपने सहपाठियों से भी बड़ों की तरह काफी गोपनीयता बरती।

- Sponsored Ads-

बैलेट के द्वारा कराया गया विद्यालय के बाल संसद का चुनाव 3

विद्यालय प्रशासन ने चुनाव पूर्व लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बच्चों को अवगत कराते हुए इस चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विधिवत रूप से चुनाव के सभी नियमों का पालन किया। बच्चे पूरे जोश के साथ निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव के पूर्व नामांकन प्रपत्र दाखिल करना सभी चुनावी प्रक्रिया अपनाई गई थी। मौके पर दौलतपुर पंचायत के मुखिया उमा कुमार चौधरी, एचएम अब्दुल्लाह, नाफे कौनैन, रकीबा शहनाज, सुरूचि कुमारी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article