समस्तीपुर में सनसनी: विभूतिपुर में दिव्यांग दुकानदार की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार की रात बदमाशों ने एक दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान साखमोहन वार्ड-5 निवासी शंकर दास के पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

 घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि अशोक दास प्रतिदिन की तरह रविवार को भी टेकना चौक के समीप अपनी दुकान पर मुर्गा बनाकर बेच रहे थे।इसी दौरान करीब 9 बजे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। गला काटकर हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा तो अशोक दास को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। 

समस्तीपुर में सनसनी: विभूतिपुर में दिव्यांग दुकानदार की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस 2इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई और मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजन घटना के पीछे पूर्व की दुश्मनी की आशंका जता रहे हैं। परिजनों के अनुसार, अशोक दास दिव्यांग थे और मुर्गा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

 समस्तीपुर में सनसनी: विभूतिपुर में दिव्यांग दुकानदार की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस 3वह कभी-कभी टोटो भी चलाते थे। इधर घटना को लेकर रोसड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण पूर्व की दुश्मनी प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article