एफसीआई थाना परिसर में शादी विवाह या अन्य अवसरों पर हर्ष फायरिंग को लेकर बैठक आयोजित

DNB Bharat

एफसीआई थाना परिसर में हर्ष फायरिंग की रोक के लिए समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों, टेंट एवं पंडाल संचालको के साथ पुलिस पदाधिकारी की बैठक।

डीएनबी भारत डेस्क

शादी विवाह या अन्य अवसरों पर हर्ष फायरिंग के कारण लगातार हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक बेगूसराय की पहल पर एफसीआई ओपी परिसर में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, टेंट संचालकों और विवाह भवन संचालकों के एक बैठक आयोजित की गयी।

- Sponsored Ads-

एफसीआई थाना परिसर में शादी विवाह या अन्य अवसरों पर हर्ष फायरिंग को लेकर बैठक आयोजित 2

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एफसीआई अध्यक्ष पल्लव ने कहा की टेंट संचालकों, विवाह भवन संचालकों और डीजे संचालकों सहित संबंधित व्यवसायियों के साथ थाना परिसर में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम स्थलों पर होने वाले हर्ष फायरिंग को लेकर सभी लोगों को जानकारी दी गयी। कहा कि समारोह में शामिल होने वाले व्यक्तियों के पास अगर किसी भी तरह का लाइसेंस है अथवा गैर लाइसेंसी बंदूक, अन्य हथियार देखे जाने पर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें।

ओपी अध्यक्ष पल्लव ने बताया कि आए दिन समारोह में हर्ष फायरिंग के कारण कहीं न कहीं अप्रिय घटना घटित हो जाती है, जिससे लोगों की जान तक चली गयी है। हर्ष फायरिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा इस तरह की पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि शादी समारोह के आयोजन में टेंट संचालक से लेकर डीजे संचालक सहित अन्य लोगों की भागीदारी होती है।

इन सभी लोगों के सहयोग से पुलिस को हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। बैठक में कुन्दन कुमार, राममूर्ति सिंह, मो कैसर, अरुण सिंह, अजीत कुमार, अर्जुन साव, मो शमीम, संजय कुमार, मो साबिर, पंकज पोद्दार, मकबूल, मो इब्राहिम, मो जाफर सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article