बेगूसराय में ई रिक्शा चालक की हत्या से आक्रोशित लोगो ने एसपी कार्यालय परिसर में प्रशासन के खिलाफ किया हंगामा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में ई रिक्शा चालक की हत्या से गुस्साए लोगों ने एसपी कार्यालय पर शव को लेकर  पुलिस प्रशासन के सामने  जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। वही हंगामा होने के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया है कि  ई रिक्शा चालक को अपहरण कर लिया और उसकी हत्या का शव को  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गांछी स्थित एक खेत के बहियार में फेंक दिया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ई रिक्शा चालक की हत्या से आक्रोशित लोगो ने एसपी कार्यालय परिसर में प्रशासन के खिलाफ किया हंगामा 2इस से गुस्साए लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा कर रहे हैं उन लोगों का कहना है कि जो इसमें दोषी अपराधी है उसको जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। वहीं सदर डीएसपी सुबोध कुमार लोगों को समझाने बुझाने में जुटे रहे। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे और हंगामा भी पुलिस के खिलाफ कर रहे हैं।आपको बताते चले की नगर थाना क्षेत्र के नवाब चौक के रहने वाले मोहम्मद शाहिद 23 सितंबर को अचानक लापता हो गया था।

बेगूसराय में ई रिक्शा चालक की हत्या से आक्रोशित लोगो ने एसपी कार्यालय परिसर में प्रशासन के खिलाफ किया हंगामा 3लापता होने के बाद परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया था लेकिन कोई आता पता नहीं चल सकता। थकहार कर नगर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। आज उसका शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगांछी स्थित एक खेत के बहियार से पुलिस ने बरामद किया था। उन्होंने बताया है कि मोहम्मद शाहिद ई रिक्शा चलाकर पूरे परिवार को भरण पोषण करता था।

बेगूसराय में ई रिक्शा चालक की हत्या से आक्रोशित लोगो ने एसपी कार्यालय परिसर में प्रशासन के खिलाफ किया हंगामा 4उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है कि पुलिस सही तरीके से कार्रवाई नहीं की गई जिसके कारण से आज मोहम्मद शाहिद को अपराधियों के द्वारा निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article