नालंदा: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल वालो ने दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या करने का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-वेन थाना क्षेत्र इलाके के लक्ष्मी बीघा गांव में दहेज के खातिर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर उसको फांसी के फंदे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो।

- Sponsored Ads-

नालंदा: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल वालो ने दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या करने का लगाया आरोप 2घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का आरोप है की शादी के छह माह तक सब कुछ ठीकठाक रहा है लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा दहेज के रूप में तीन लाख और एक मोटरसाइकिल मांग करना शुरू कर दिया। नहीं देने पर विवाहिता कविता कुमारी को प्रताड़ित मारपीट करना शुरू कर दिया।

नालंदा: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल वालो ने दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या करने का लगाया आरोप 3जब परिजनों ने ससुराल वालो की फरमाइश पूरा नहीं किया तो उन लोगो ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article