बेगूसराय में आपराधिक वारदात के साथ ही चोरी की घटना में भारी इजाफा, बीरपुर में चोरों ने…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में इन दिनों चोरों का तांडव लगातार जारी है। ठंड का दस्तक बढ़ते ही चोरों का इस तरह तांडव जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर बीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चोरी की घटना को लगातार अंजाम दे रहे हैं। बीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव में चोरों ने प्रेमलाल सहनी के घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि 25 नवंबर को सपरिवार रिश्तेदार के यहां गए थे। वापस घर आए तो मेन गेट का ताला खोला तो घर के विभिन्न कमरों का ताला टूटा पाया एवं घर में रखे सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जब पड़ताल किया तो 2 लाख नगद, पांच भरी सोना का जेवरात, कपड़ा, बाइक का कागजात समेत विभिन्न समानों की चोरी कर ली।

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि घर में चोरी के दिन कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाते चोरों ने घर के पीछे लगे पेड़ पर चढ़कर चोरों ने सीढी का एस्बेस्टस हटाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि घटना से संबंधित थाना में आवेदन दे दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत देखा जा रहा है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। विदित हो कि इससे पहले चोरों ने इसी तरह का घटना पर्रा में भी अंजाम दे चुका है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article