समस्तीपुर में भाजपा नेता रूपक सहनी की गोली मारकर हत्या, 6 गोलियां दागकर अपराधी हुआ फरार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

इस वक़्त की बड़ी समस्तीपुर से आ रही है जहां भाजपा नेता रूपक सहनी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। रूपक भाजपा संगठन में बूथ अध्यक्ष के पद पर कार्यरत था। 

घटना उस समय हुई जब रूपक खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर घाट स्थित अपने कंप्यूटर की दुकान पर बैठा हुआ था। इस बीच बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

रूपक को  पांच से छह गोली लगी है।आनन-फानन में उसे स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस घटनास्थल पर पहुच मामले की जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article