चिरंजीवीपुर पंचायत में पत्नी और बच्चे के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पति को भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव से शनिवार को पत्नी व बच्चे के साथ मारपीट करने के आरोप में बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर चिरंजीवीपुर गांव निवासी शंकर मालाकार का पुत्र सुनील मालाकार की पत्नी मनिता कुमारी ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत की थी।

- Sponsored Ads-

उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि विगत तीन वर्ष पुर्व मेरी शादी चिरंजीवीपुर निवासी सुनील मालाकार के साथ हुई थी। मेरे दो बच्चे हैं जिसमें सबसे छोटा बच्चा एक माह का है। मेरे पति बराबर मेरे तथा मेरे बच्चे के साथ मारपीट करता है। जब मेरे द्वारा विरोध किया गया तो मेरे पति ने छोटे बच्चे को अपने पास रखते हुए मुझे घर से निकाल दिया। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने पीड़ित महिला के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चिरंजीवीपुर गांव में छापेमारी कर छोटे बच्चे समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे को उसके मां के हवाले कर दिया है और आरोपी से पुछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article