वीरपुर में पूर्व मुखिया को बदमाशों ने मारी गोली, निजी अस्पताल में चल रहा ईलाज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के बरहारा दुग्द समिति के पास सोमवार को शाम ढलते ही बदमाशों ने गेंन्हरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष सुखराम महतो को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुखिया को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर गांव में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है ‌।घटना की खबर मिलते ही थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार दलवल के साथ मौके पर पहुंच घटना से संबन्धित सुचना संग्रह करने में जुट गए हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही हैं।

बेगूसराय वीरपुर से गोपल्लव झा की रिपोर्ट 

Share This Article