विश्व पर्यावरण दिवस पर हेल्पिंग हैंड नालंदा का संकल्प, एक पौधा अपने नाम का जरूर लगाये अभियान की हुई शुरुआत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर नालंदा की प्रमुख सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड नालंदा ने “1 पौधा अपने नाम का ज़रूर लगाएं”जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की। संस्था ने सुभाष पार्क गेट के पास 250 पौधे वितरित और रोपित किए।

 विश्व पर्यावरण दिवस पर हेल्पिंग हैंड नालंदा का संकल्प, एक पौधा अपने नाम का जरूर लगाये अभियान की हुई शुरुआत 2यह पौधारोपण सुभाष पार्क, सदर मॉडल अस्पताल, सर्किट हाउस सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर हुआ।संस्था के अध्यक्ष आशुतोष कश्यप ने कहा, “जब हर व्यक्ति अपने नाम से एक पौधा लगाएगा और उसकी देखभाल करेगा, तो वह पौधा उसकी पहचान और प्रकृति से आत्मिक जुड़ाव का प्रतीक बनेगा।” संस्था का लक्ष्य दो वर्षों में 1 लाख पौधे लगाने का है, 

विश्व पर्यावरण दिवस पर हेल्पिंग हैंड नालंदा का संकल्प, एक पौधा अपने नाम का जरूर लगाये अभियान की हुई शुरुआत 3जिनमें से अब तक 20,000 पौधों का रोपण और वितरण हो चुका है।गर्मी और जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को देखते हुए संस्था इस अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। “हर घर हरियाली, तभी बनेगी खुशहाली” जैसे नारों के साथ यह प्रयास एक सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुका है।

Share This Article