छात्र-छात्राओं सुरक्षित शनिवार को अगलगी के कारणों व बचाव की दी गई जानकारी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा के तहत प्रखंड के सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में आपदा प्रबंधन के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अगलगी से बचाव के लिए विभिन्न कदम उठाने व सावधानी बरतने के टिप्स दिए गये। मध्य विद्यालय मेहदौली, पालीडीह, अतरुआ,महेशपुर, पासोपुर, प्रखंड कॉलोनी, हाई स्कूल दामोदरपुर, तेयाय,मोख्तियारपुर बनवारीपुर, भीठ सारी,जोकिया सहित अन्य विद्यालयों में फोकल शिक्षकों ने अगलगी के कारणों और उससे होने वाली जानमाल की क्षति के न्यूनीकरण करने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की।

- Sponsored Ads-
छात्र-छात्राओं सुरक्षित शनिवार को अगलगी के कारणों व बचाव की दी गई जानकारी 2

अगलगी के कारण में बताया गया कि पूजा पाठ के दौरान अगरबत्ती, मोमबत्ती जला कर छोड़ देने, बिजली उपकरण, मोबाइल, लाइट आदि चार्ज में लगाकर छोड़ने, बीड़ी-सिगरेट के सुलगते टुकड़े को इधर-उधर फेंकने के कारण आग लगने की घटना होती है। खेत-खलिहान में पराली, खर-पतवार जलाने, घरों में चाइनीज या लोकल कंपनी के बिजली उपकरण लगाने से शॉर्ट सर्किट व आग लगने की संभावना बनी रहती है। शादी-विवाह के सीजन में बड़े पैमाने पर पटाखा फोड़ने के दौरान अगलगी की घटना होती है।

छात्र-छात्राओं सुरक्षित शनिवार को अगलगी के कारणों व बचाव की दी गई जानकारी 3101 नंबर पर तत्काल अग्निशमन विभाग के दमकल को सूचित करने,फुस की रसोई में मिट्टी का लेप चढ़ाने,बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में पानी के स्थान पर मिट्टी बालू देने का सुझाव दिया। मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह,रईस, अवधेश,कीर्ति,प्रमोद,विश्वनाथ,अवधेश,शिक्षक सुमन,रूबी,अनिल,अजनीश,अमर शंकर,नितेश,अमित,इजहार,अजित,शानू,आभा, वंदना, नीतू, अन्नू,रूपम,संगीता, ललिता आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article