समूह का गठन कर कृषि विभाग की योजनाओं का ज्यादा ले सकते हैं लाभ- नन्दन कुमार

DNB Bharat

मशरूम उत्पादन कर कम से कम लागत में अधिक आमदनी की दी गई जानकारी, नुक्कड़ नाटक के साथ आयोजित किसान चौपाल सम्पन्न।

डीएनबी भारत डेस्क 

अध्यक्ष आत्मा परियोजना सह जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा, सदस्य सचिव जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा एवं परियोजना उपनिदेशक आत्मा बेगूसराय अजीत कुमार के संयुक्त निर्देश पर राज्य सरकार कृषि विभाग के बैनर तले ई किसान भवन बरौनी प्रखण्ड अंतर्गत सभी क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक कर किसान चौपाल आयोजित कर किसानों को जागरूक किया गया।

- Sponsored Ads-

वहीं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, बीटीएम नन्दन कुमार, प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार ने सफल नेतृत्व किया। आयोजित किसान चौपाल में जैविक खेती, फ़सल अवशेष प्रबंधन, मृदा परीक्षण, बीज, उर्वरक, रसायन, किटनाशक, कृषि यांत्रिकीकरण, सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कृषि योजनाओं, कम लागत में अधिक मुनाफा कर कृषि के क्षेत्र में सबल बनने सहित उद्यान के सभी योजनाओं पर आधारित था।

वहीं इसी कड़ी में सोमवार को बरौनी प्रखण्ड के हाजीपुर पंचायत भवन पर आत्मा बेगूसराय के तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित किसानों को कृषि विभाग की संचालित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।कलाकारों ने नाटक के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन, प्रधान-मंत्री कृषि सिचाई योजना, बीज वितरण, जैविक खेती के बारे में जानकारी दिया गया। वहीं प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक नन्दन कुमार ने किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि समूह का गठन कर आप कृषि विभाग की योजनाओं ज्यादा लाभ ले सकते हैं।

वहीं चौपाल के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हुए प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार ने मशरूम उत्पादन कर कम से कम लागत में अधिक आमदनी के बारे में विस्तार से बताया। चौपाल में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नंदन कुमार,कृषि समन्वयक कुमार अजय,किसान सलाहकार श्याम कुमार, पूर्व जदयू जिला महासचिव अशोक सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंम्भू कुमार सिंह, वार्ड सदस्य अशोक भगत, कृषक राम उदगार सिंह, विश्वनाथ सिंह, चौधरी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे। रहे।

बेगूसराय बीहट धर्मवीर कुमार 

Share This Article