खोदावंदपुर के सागी व दौलतपुर पंचायत में हुआ कृषि चौपाल का आयोजन

DNB Bharat Desk

 

खेती में जैविक और कार्बनिक खाद की उपयोगिता पर बल

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय- खेती में जैविक और कार्बनिक खाद का प्रयोग मिट्टी और दोनो के लिए वरदान है। उक्त बातें कृषि समन्वयक मनोज गुप्ता ने मंगलवार को सागी और दौलतपुर पंचयात में आयोजित किसान चौपाल में किसानों से संवाद करते हुए कहा। उन्होंने कहा रासायनिक खाद एवं कीट नाशको का बहुतायत मात्रा में उपयोग किए जाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो गयी है। ऐसा करने से उत्पादन कम हो जाता है । तथा खेती का लागत मूल्य बढ़ जाता है ।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर के सागी व दौलतपुर पंचायत में हुआ कृषि चौपाल का आयोजन 2सरकार चाहती है हम किसान की आय को दोगुना करें । यह तब सम्भव है ज़ब आप किसान भाई अपने खेतों में अधिक से अधिक जैविक व कार्बनिक खाद कीटनाशक का प्रयोग करें । बीजो को बोने से प्रसंस्करण करें । बीजोपचार कर ही बीज खेत मे बोए । मिट्टी की जांच जरूर करावे । ऐसा करने से खेती का लागत मूल्य घटेगा । उतपदान बढेगा । फसल का लाभकारी मूल्य मिलेगा । तब जाकर किसानों का दोगुना हो सकेगा ।

खोदावंदपुर के सागी व दौलतपुर पंचायत में हुआ कृषि चौपाल का आयोजन 3चौपाल में समन्वयक शालिग्राम सिंह ने गेंहू बीज अनुदान योजना , मुख्यमंत्री तीव्र बीज विकास योजना , जीरो टिलेज से गेहूं की खेती योजना , मक्का प्रतिरक्षण योजना , दलहन तेलहन के बीजो पर अनुदान योजना , पीएम सम्मान निधि योजना ,सहित सरकार द्वारा चलाए जा रहे कृषि अनुदान एवं किसान कल्याण सम्बन्धित कार्यक्रमो की जानकारी किसानों को दिया ।

चौपाल में राम उद्गार महतो , राम पुकार महतो , संजीव पासवान , सीताराम महतो , अनिल दास , पूर्व मुखिया सीताराम दास सहित करीब एक दर्जन किसानों ने अपनी समस्याओं से कृषि अधिकारियों को अवगत कराया । तथा उसके समाधान का अनुरोध किया । चौपाल में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक देवयानी राज , पंचायत किसान सलाहकार भी मौजूद थे।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article