अब बरौनी में महकेगी स्ट्रॉबेरी की खुशबू, लगौली गाँव के किसानों ने सीखी खेती की नई तकनीक

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बेगूसराय के तत्वाधान में बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत के लगौली गांव में “स्ट्रॉबेरी उत्पादन तकनीक” विषय पर किसान पाठशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पाठशाला की संचालक सुश्री नीतू कुमारी के नेतृत्व में कुल 25 महिला एवं पुरुष किसानों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर पाठशाला के नोडल एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक, बरौनी कुंदन कुमार द्वारा किसानों को स्ट्रॉबेरी उत्पादन की संपूर्ण तकनीकी जानकारी प्रदान की गई तथा बरौनी को स्ट्रॉबेरी उत्पादन में अग्रणी बनाने हेतु किसानों को प्रेरित किया गया।

अब बरौनी में महकेगी स्ट्रॉबेरी की खुशबू, लगौली गाँव के किसानों ने सीखी खेती की नई तकनीक 2वहीं कार्यक्रम को संबंधित करते हुए सहायक तकनीकी प्रबंधक ज्ञानेश्वर कुमार द्वारा स्ट्रॉबेरी की खेती से होने वाले आर्थिक लाभ एवं विपणन संभावनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने इस नई फसल के प्रति उत्साह और रुचि व्यक्त करते हुए स्ट्रॉबेरी उत्पादन अपनाने का निर्णय लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article