किसानों ने सीखा कुक्कुट उत्पादन व प्रबंधन का तरीका

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खोदाबंदपुर कुक्कुट पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं। आधुनिकतम वैज्ञानिक तकनीक से यदि हम कुकुट पालन करते हैं तो हम एक बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। उक्त बातें कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रभारी डॉक्टर रामपाल का ने शुक्रवार को केंद्र पर आयोजित पांच दिवसीय कुकुट पालन उत्पादन व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सत्र के मौके पर प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा वृहद पैमाने पर इसका यदि आप उत्पादन करें तो लाखों का मुनाफा साल में कमा सकते हैं और दर्जनों लोगों को इसके माध्यम से रोजगार भी उपलब्ध कराया जा सकता है। सरकार इसके लिए उद्यमियों को ऋण स्वरूप पूंजी भी मुहैया करती है और उस पर एक मोटी रकम अनुदान भी दिया जाता है।

किसानों ने सीखा कुक्कुट उत्पादन व प्रबंधन का तरीका 2कार्यक्रम मैं 42 युवा कृषक ने सफलतापूर्वक 5 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त किया ।प्रशिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र केंद्र द्वारा प्रदान किया गया। मौके पर केंद्र के वैज्ञानिक, प्रधान संस्था के मनीष कुमार ,सौम्या और अवनीश यादव लाइव स्टॉक एक्सपर्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम गत 30 दिसंबर से आरंभ था जिसका समापन शुक्रवार को किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article