भगवानपुर विद्युत पावर स्टेशन के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनबारीपुर विद्युत पावर स्टेशन के समीप एक करीब 55 वर्षीय अधेड़ को मोटरसाइकिल से ठोकर मार दिए जाने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बनबारीपुर चकदूल्म निवासी नागेश्वर चौरसिया बनबारीपुर विद्युत पावर स्टेशन के नजदीक बैठे हुए थे।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर विद्युत पावर स्टेशन के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत 2तभी एक अचानक मोटर साइकिल चालक नागेश्वर चौरसिया को ठोकर मार दिया। जिससे बुरी तरह जख्मी हो गए और जिन्हे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने से पहले ही दम तोड दिया।

भगवानपुर विद्युत पावर स्टेशन के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत 3घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार समेत पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच में जुटी ।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article