पिकअप व बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

मृतक युवक बीहट से सुपौल टाटा ओरिएंट फाइनेंस कंपनी में ज्वाइन करने जा रहा था, दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट में सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है और वह तेज़ रफ़्तार ने एक बार फिर से एक आवला को विधवा बना दिया। मिली जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह नगर परिषद बीहट वार्ड संख्या 24 निवासी कन्हैया झा का 36 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार बीहट से अपने बाइक पर सवार होकर सुबह छह बजे के करीब सुपौल जाने के लिए निकला था।इसी दौरान महेशखूंट एवं मानसी के बीच एनएच 31 सड़क पर पिकअप गाड़ी ने सामने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार सौरभ कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक पिकअप गाड़ी में जाकर फंस गया। जिस कारण पिकअप चालक एवं गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया। घटना की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला में मातमी सन्नाटा छा गया। जानकारी अनुसार सौरभ कुमार दलसिंहसराय प्रखंड में नियोजन पर स्वास्थ विभाग में कार्यरत था। सोमवार को सुपौल में टाटा ओरिएंट फाइनेंस कंपनी में ज्वाइन करने हेतु बीहट से सुपौल बाइक से ही जा रहा था। तभी पिकअप गाड़ी ओवरटेक करने के दौरान बाइक में सामने से टक्कर मारी।

- Sponsored Ads-

पिकअप व बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत 2 जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सौरभ कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व बछवाड़ा रानी में हुआ था।उसे एक मात्र बच्ची है ‌। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना पाते ही मृतक के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम दर्शन करने पहुंचे नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, वार्ड प्रतिनिधि सरोज कुमार, जितेन्द्र कुमार, डा कुंदन कुमार, अंशू कुमार , अजीत झा, देवशंकर झा, रामपदारथ सिंह, कृष्ण कुमार झा, नागेन्द्र झा, प्रमोद कुमार झा सहित अन्य महिला पुरुषों ने अंतिम दर्शन कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article