बेगूसराय: बाइक और टोटो की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़हाड़ा मंसूरचक पथ पर पिपरा देवस बाबास्थान में बाइक एवं टोटो के भिड़ंत में बाईक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार बाईक सवार पटेल चौक से पाकठौल की तरफ जा रहा था तभी आगे आगे चल रही टोटो में पीछे से ठोकर मार दिया।

- Sponsored Ads-

वहीं घटना की सूचना पाते ही बरौनी थाना की डायल 112 एवं 102 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थानीय सरकारी अस्पताल बरौनी लाया। जहां से नाजुक हालत देख चिकित्सक दलों ने जान बचाने के ख्याल से बेहतर वो समुचित ईलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। साथ ही स्थानीय पुलिस ने दोनों घायलों के परिजनों को सूचित किया गया। जिसके साथ ही जख्मी के स्वजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी पहुंच पहचान किया।

बेगूसराय: बाइक और टोटो की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर 2जख्मियों की पहचान बरौनी बारो निवासी सुनील कुमार साह का पुत्र विशाल कुमार एवं दूसरे घायलों का पहचान बरौनी बारो निवासी जय प्रकाश चौधरी के पुत्र गोलू कुमार के रूप में किया गया है। दोनों जख्मियों को स्वजनों के साथ सदर अस्पताल बेगूसराय बेहतर ईलाज हेतु भेजा गया है। घटना के पश्चात डायल 112 टीम बरौनी के पुलिस कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अल्प समय में बेहतर पुलिसिंग की काफ़ी सराहना हुई। वहीं बतलाया जाता है कि पटेल चौक के आगे सड़कों पर मेटल गिट्टी गिराया गया है जिससे प्रायः इस तरह के घटनाएं घटित होती रहती हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article