समस्तीपुर: भिरहा गांव में आपसी विवाद का हिंसक अंत, महिला को मारी गोली; स्थिति गंभीर

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। 

- Sponsored Ads-

घायल महिला को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान भिरहा गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी मनोज राय की पत्नी कृष्णा देवी के रूप में हुई है।

 समस्तीपुर: भिरहा गांव में आपसी विवाद का हिंसक अंत, महिला को मारी गोली; स्थिति गंभीर 2बताया जा रहा है कि महिला के बाएं हाथ की बांह में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर देर रात कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया और गोलीबारी की घटना हुई। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

समस्तीपुर: भिरहा गांव में आपसी विवाद का हिंसक अंत, महिला को मारी गोली; स्थिति गंभीर 3 जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है और पूर्व के मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज है। आशंका जताई जा रही है कि पुराने विवाद को लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपितों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

वहीं सदर अस्पताल में घायल महिला का इलाज जारी है। रोसड़ा पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article