अज्ञात चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए बैट्री व इनभटर लेकर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड में शनिवार को जब विद्यालय के मैन गेट का ताला खोला तो सब के ऑफिस रूम के किवाड़ खुला देखकर अचंभित रह गए।यह खबर फैलते ही मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मनोज सिंह उर्फ बुटाली समेत अन्य लोग देखने के लिए आ गये। मौजूद लोगों ने जब प्रताल करना शूरू किया तो पाया कि कार्यालय रूम के गेट का ताला टुटाहुआ है, और बैटरी के साथ इन्वर्टर भी गायब है।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना मिलते थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गए।इस संबंध में विद्यालय प्रधान सुमन कुमार ने बताया कि 17,500 रूपए का एक 160 एम पी आर का लीभगार्ड बैटरी, इसी कम्पनी के 5500 सौ का इन्वर्टर कुल 23 हजार रुपए की समानों का अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है।

अज्ञात चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए बैट्री व इनभटर लेकर हुआ फरार 2जिसकी लिखीत शिकायत थाना से किया गया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article