13 अक्टूबर गुरूवार को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व- अविनाश शास्त्री

DNB Bharat

चंद्रमा पूजन होगा शुभ लाभकारी, इस बार करवा चौथ पर बन रहा है बहुत शुभ योग।

डीएनबी भारत डेस्क 

13 अक्टूबर गुरुवार को करवा चौथ का पर्व शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में करवा चौथ पर्व का विशेष महत्व माना गया है। इस पर्व में सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है।जो निर्जला व्रत रखकर पूजा उपासना करती हैं। और माता पार्वती एवं भगवान शिव से अपनी पति की लंबी आयु की कामना करती है। इस बार व्रत रखने का बहुत शुभ संयोग बन रहा है।फलित ज्योतिषाचार्य अविनाश शास्त्री के अनुसार इस दौरान यदि चंद्रमा की पूजा की जाए तो दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ लाभकारी साबित होगा। इस व्रत में मां पार्वती भगवान शिव और गणेश जी की पूजा की जाती है।

- Sponsored Ads-

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा की पूजा करना बेहद शुभ और फलदाई माना जाता है। गुरुवार को शाम में रोहिणी नक्षत्र 6:41 पर लग रहा है। दरअसल रोहिणी चंद्रमा की प्रिय पत्नी हैं। चौथ तिथि का आरंभ 12 अक्टूबर के रात के 2: बजे से ही शुरू हुआ है। जो गुरुवार  13 तारीख के मध्य रात्रि 3:09 पर समाप्त होगी। गुरुवार के दिन शुक्र और बुध दोनों एक राशि में रहेगी इसलिए इस दिन लक्ष्मी नारायण योग बनता है। इसके अलावे बुध और सूरज भी एक साथ हैं इसलिए बुध आदित्य योग भी आज के दिन बन रहा है। वहीं शनि अपनी राशि मकर में होंगे और गुरु मीन राशि में रहेंगे। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगी यह सभी मिलकर बहुत ही शुभ योग बना रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article