6 लाख 60 हजार 4 सौ की लागत से वीरपुर ठठेरी गली में बनेगें सड़क, जिला पार्षद ने रखी आधारशिला 

DNB Bharat Desk

वीरपुर बाजार स्थित ठठेरी गली वैष्णवी दुर्गा मंदिर से सब्जी मार्केट स्थित कुंआ तक में बनने वाली पी सी सी ढलाई रोड का शिलान्यास जिला पार्षद शिल्पी कुमारी के हांथो मंगलवार को किया गया।

- Sponsored Ads-

 मौके पर मौजूद पुलिस ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा यह सड़क 6 लाख 60 हजार 4 सौ रुपए की लागत से बनेगें।इसकी गुणवत्ता की देख रेख करना यहां के वासियों का फर्ज भी बनता है।

6 लाख 60 हजार 4 सौ की लागत से वीरपुर ठठेरी गली में बनेगें सड़क, जिला पार्षद ने रखी आधारशिला  2इस अवसर पर रौशन चौरसिया,वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश चौधरी, सचिव सूरज साह, कोषाध्यक्ष परमानंद चौधरी, धीरज मंडल, सुरेन्द्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, पवन चौधरी, वार्ड सदस्य इंदल पासवान, राजीव कुमार, राहुल चौधरी, मनीष जायसवाल, पंकज लहेरी, संजय चौधरी, नीरज कुमार, रामप्रवेश चौधरी, छोटू महतों सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौज थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article