समस्तीपुर: धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर शहर स्थित धरमपुर गंडक कॉलोनी स्थित ईदगाह में हर्षोल्लास के साथ नमाज़ अदा की गई। ईद का त्योहार पूरे समस्तीपुर में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह रमजान के महीने के अंत में मनाया जाता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। इसी कड़ी में शहर में कड़ी व्यवस्था और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है।

समस्तीपुर: धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 2 ईद के दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ईद की नमाज अदा करते हैं। इसके बाद लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए एकता, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह त्योहार लोगों को एकजुट करने और उनके बीच प्यार और स्नेह को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

समस्तीपुर: धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 3इस साल भी ईद का त्योहार पूरे देश में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। ।ईद के अवसर पर राजद विधायक सह विधानसभा मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन और नगर निगम की मेयर अनिता राम ने समस्तीपुर वासियो सहित पूरे देश वासियो के आवाम को बधाई संदेश दिया और ईद के त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article