पीट-पीटकर हत्या का दावा, ताजपुर के रामापुर महेशपुर में युवक की मौत के बाद कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र से है जहां एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल में मिला है। मृतक की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के खैरी नारायणपुर वार्ड 11 निवासी अनिल दास के रूप में हुई है।
वही परिजनों ने अनिल की पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने बताया कि उनके पुत्र अनिल दास की शादी 17 साल पहले रामापुर महेशपुर गांव निवासी मधु दास की पुत्री रुक्मिणी कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से अनिल अपने ससुराल में ही रहकर मजदूरी करता था। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
आज किसी रिश्तेदार से सूचना मिली कि अनिल दास की ससुराल में मौत हो गई है। जब वे अपने परिजनों के साथ अनिल के ससुराल रामापुर महेशपुर गांव पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि ससुराल के सभी सदस्य फरार थे। अनिल की पत्नी रुक्मिणी देवी और उनके चारों बच्चे भी वहां मौजूद नहीं थे। तत्काल इसकी सूचना ताजपुर थाने की पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
मृतक अनिल दास के सीने और पीठ पर चोट के कई निशान पाए गए हैं।मृतक के पिता ने दावा किया है कि ससुराल वालों और उनकी पत्नी ने मिलकर उनके पुत्र की पीट-पीटकर हत्या की है। वहीं, इस घटना को लेकर ताजपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि रामापुर महेशपुर गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।
पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इनमें जो दोषी होंगे उनपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट