समस्तीपुर: नशा करने के लिए चोरों ने कोर्ट परिसर से महत्वपूर्ण दस्तावेज की चोरी कर हुए फरार,एक चोर गिरफ्तार,पुलिस ने दस्तावेज को किया बरामद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।जहां नशा के आदि चोरों ने नशा करने के लिए अब कोर्ट परिसर को ही अपना निशाना बना लिया है।मामला नगर थाना क्षेत्र का है।

जहां कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी तब हुई जब चोरी की थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।वही इसकी चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस टीम जांच में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी के दस्तावेज के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

समस्तीपुर: नशा करने के लिए चोरों ने कोर्ट परिसर से महत्वपूर्ण दस्तावेज की चोरी कर हुए फरार,एक चोर गिरफ्तार,पुलिस ने दस्तावेज को किया बरामद 2आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के सूरज कुमार के रूप में की गई है।बता दे कि सूरज कुमार ठेला लेकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ। इसके बाद उसने सीजीएम कोर्ट, एसीजीएम-1 कोर्ट और उत्पाद प्रथम कोर्ट से महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। दस्तावेज चोरी करने के बाद सभी दस्तावेज को लेकर बहादुरपुर स्थित एक कबाड़ी दुकान पर ले गया और बेच दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने देर रात तक अलग-अलग इलाकों में छापेमारी और खोजबीन की। नगर थाने की पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार को समस्तीपुर स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

 समस्तीपुर: नशा करने के लिए चोरों ने कोर्ट परिसर से महत्वपूर्ण दस्तावेज की चोरी कर हुए फरार,एक चोर गिरफ्तार,पुलिस ने दस्तावेज को किया बरामद 3साथ ही कबाड़ी दुकान से चोरी किए गए सभी दस्तावेज बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन अलग-अलग अदालतों के लिपिकों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वही गिरफ्तारी के बाद आरोपी की तबीयत बिगड़ गई । बताया जाता है कि आरोपी सूखा नशा का आदि  और नशा पूरी करने के लिए।कबाड़ी में दस्तावेज बेचकर कर उसने नशीली सुई खरीदी और खुद से अपने हाथ में ले लिया। हाजत में सुई नहीं मिलने के कारण उसकी तबियत बिगड़ गई।

समस्तीपुर: नशा करने के लिए चोरों ने कोर्ट परिसर से महत्वपूर्ण दस्तावेज की चोरी कर हुए फरार,एक चोर गिरफ्तार,पुलिस ने दस्तावेज को किया बरामद 4जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते दरभंगा रेफर कर दिया।  इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article