डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में हिन्दुओं का सबसे बड़ा चार दिवसीय पर्व चैती छठ गुरूवार को नहाय खाय अनुष्ठान के साथ ही सुभारम्भ हो गया है। गुरुवार के प्रातः छठ व्रतियों ने स्थानीय बूढ़ी गंडक तट पर स्नान कर श्रद्धापूर्वक नियमबद्ध होकर नहाय खाय के दौरान अरबा चावल व कद्दु का प्रसाद पकाया।
- Sponsored Ads-

पकाने के उपरांत पहले पूजा पाठ के उपरांत छठ व्रती ने खुद ग्रहण किया, फिर परिवार के अन्य सदस्य को महा प्रसाद ग्रहण करने को दिया।छठ अनुष्ठान को लेकर प्रखंड के मेघौल फ़फौत, बरियापुर, नारायणपुर, बाड़ा, मसुराज आदि गांव के व्रतियों में उत्साह देखा गया।वही शनिवार को छठ व्रती खरना का अनुष्ठान करेंगे।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-