डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर(बेगूसराय):प्रखंड क्षेत्र के चेरिया गांव में महायज्ञ के आयोजन के लगभग 20 वर्षों बाद मां वैष्णवी पुजा समिति चेरिया के नेतृत्व में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है,जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रहा है। उक्त आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। माता का मंदिर अभी अधुरा ही है,इसी अर्द्ध निर्मित मंदिर में पुजा का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त आयोजन ग्रामीणों के सहयोग व आपसी भाईचारा के साथ एकजुटता के कारण सम्भव हो सका है, जिससे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। उक्त अवसर पर मेला का आयोजन भी किया जायेगा, जिसे लेकर मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में कालाकार दिन रात डटे हुए हैं। मेला में आने वाले युवाओं के लिए झूला, मिट्ठाई, खिलौना आदि की दूकाने लगाईं जा रही है इतना ही नहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत भी किये जायेंगे।
उक्त संबंध में पुजा समिति के अध्यक्ष डॉ अमर किशोर ने बताया कि आगामी 19 मार्च को पूर्वाह्न कलशयात्रा निकाली जाएगी तथा इसके साथ ही भगवती पुजन आरंभ हो जायेगा। वहीं 25 मार्च को माता का जागरण के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मशहूर कालाकरो द्वारा भक्ति गीत परोसे जायेंगे। वहीं 26 व 27 मार्च को यूपी के बुंदेलखंड के कलाकारों द्वारा विदेशिया नाच प्रस्तुत किए जायेंगे। फिर 28 मार्च को आर्केस्ट्रा प्रोग्राम प्रस्तुत किए जायेंगे, जिसमें बंगाल के कलाकार दर्शकों का पुरी रात मनोरंजन करेंगे।
इतना ही नहीं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम व भोजन आदि की व्यवस्था भी ग्रामीणों की ओर से की गई है। मेला को सफल बनाने के लिए भूतपूर्व मुखिया मनिकांत भूषण के देखरेख में पुजा समिति के अध्यक्ष डॉ अमर किशोर, अमरेन्द्र कुमार, अनिल राय, कन्हैया राय, दीपक कुमार राम, मनीष कुमार, अविनाश रंजन, भागीरथ राय, दिनेश चौधरी, सुबोध महतो, हीरालाल पंडित,दोरिक पासवान सहित समस्त ग्रामवासी तन मन धन से दिन रात जुटे हैं हैं ताकि यह कार्यक्रम भविष्य के लिए यादगार बन जाय।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद