नालंदा के विभिन्न छठ घाटों का ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया निरीक्षण

DNB Bharat

उपस्थित पदाधिकारियों को बिहार सरकार के मंत्री ने दिये छठ घाट पर आने वाले छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के एकंगरसराय के विश्व प्रसिद्ध औंगारी धाम छठ घाट का बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया निरीक्षण। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार वासियों के साथ साथ देशवासियों वासियों के लिए लोक आस्था से जुड़ा हुआ महापर्व है। प्रदेश, देश विदेश में रह रहे बिहारवासी बहुत ही उत्साह के साथ छठ महापर्व को मनाते हैं। भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर अर्घ देते हैं।

- Sponsored Ads-

इस दिन भगवान सूर्य और छठ माता की पूजा की जाती है ऐसी मान्यता है कि छठ माता उस व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं जो इस व्रत को स्वीकार करते हैं। छठ माता हमारी सभी इच्छाओं को पूरा करती है।

लोगों का बहुत दृढ़ विश्वास है, इसीलिए हर साल वे इस अवसर को बहुत ही श्रद्धा और विश्वास के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा छठवर्ती माताओं, बहनों और श्रद्धालुओं के लिए सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह सुविधा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रयासरत है। संभव प्रयास सरकार के द्वारा करवाया जा रहा है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article