निशांत कुमार राजनीति में एंट्री पर प्रशांत किशोर का तंज, PK बोले: बिहार का बेटा मजदूरी करेगा, नेता का बेटा करेगा राज

DNB Bharat Desk

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक कर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यक्षमता पर भी सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया।

- Sponsored Ads-

नालंदा के एक निजी सभागार में आयोजित बैठक में जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की कार्यक्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे मानसिक और शारीरिक रूप से मुख्यमंत्री पद के दायित्वों के निर्वहन के लिए सक्षम नहीं हैं।

निशांत कुमार राजनीति में एंट्री पर प्रशांत किशोर का तंज, PK बोले: बिहार का बेटा मजदूरी करेगा, नेता का बेटा करेगा राज 2उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम पहले ही यह संकेत दे चुकी है कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी हो, नीतीश कुमार लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने नहीं रहेंगे।प्रशांत किशोर ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव में मिला बहुमत नीतीश कुमार की व्यक्तिगत लोकप्रियता का परिणाम नहीं है, बल्कि इसमें धनबल और व्यवस्थागत कारकों की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने इशारों में चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिन ताकतों के सहारे जीत मिली, सत्ता की चाबी भी अब उन्हीं के हाथों में जाती दिख रही है।

निशांत कुमार राजनीति में एंट्री पर प्रशांत किशोर का तंज, PK बोले: बिहार का बेटा मजदूरी करेगा, नेता का बेटा करेगा राज 3मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार की संभावित राजनीतिक एंट्री पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने वंशवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में सीमित परिवारों का दबदबा है और लगभग 30 वर्षों से करीब 1200 परिवारों के लोग ही विधायक और सांसद बनते रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article