पूर्व आईपीएस अमिताभ दास पर श्रवण कुमार का पलटवार: “टीआरपी के लिए देते अनर्गल बयान”नीट छात्रा कांड की जांच अब सीबीआई के हवाले, समाज मे प्रदूषण फैलाने से बचे
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार बेन प्रखंड के गंगटी गांव पहुंचे,जहां उन्होंने पीसीसी सड़क ढलाई और स्कूल भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण 33 लाख 32 हजार रुपये की लागत से किया गया है। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार लगातार प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री की तर्ज पर महंगी गाड़ी उपलब्ध कराए जाने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की सोच आज भी लालटेन युग की है। उन्होंने कहा कि अब जमाना सौर ऊर्जा का है, लेकिन जो लोग आज भी लालटेन और बैलगाड़ी युग की सोच में जी रहे हैं, वे विकास और प्रगति की बात कैसे करेंगे।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला स्वागत योग्य है। वहीं, पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास द्वारा निशांत कुमार के डीएनए टेस्ट को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि अमिताभ दास में अब एक अधिकारी जैसे गुण नहीं बचे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि वह टीआरपी बढ़ाने के लिए दिनभर अनर्गल बयान देते रहते हैं। मंत्री ने कहा कि समाज में भ्रम और प्रदूषण फैलाने के बजाय जिम्मेदार और तथ्यपरक बातें करनी चाहिए।इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि नीट छात्रा कांड की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है।
डीएनबी भारत डेस्क