मंत्री श्रवण कुमार ने नेता प्रतिपक्ष पर किया पलटवार कहा तेजस्वी यादव पार्ट टाइमर नेता, इसीलिए जनता ने विपक्ष में बैठाया, शराबबंदी के बाद बिहार में सामाजिक बदलाव, महिलाओं के खिलाफ हिंसा में आई कमी

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार को नालंदा पहुंचे, जहां दीपनगर में आयोजित दो दिवसीय बिहार राज्य रग्बी फुटबॉल तकनीकी सेमिनार और जेपी बीएड कॉलेज आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। इस दौरान मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में श्रवण कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव पार्ट टाइमर नेता हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठने का मौका दिया है, इसलिए वह पार्ट टाइम काम कर रहे हैं। अगर जनता उन्हें सरकार बनाने का मौका देती तो पूरे समय जनता की सेवा और विकास कार्यों के लिए समय देना पड़ता।

मंत्री श्रवण कुमार ने नेता प्रतिपक्ष पर किया पलटवार कहा तेजस्वी यादव पार्ट टाइमर नेता, इसीलिए जनता ने विपक्ष में बैठाया, शराबबंदी के बाद बिहार में सामाजिक बदलाव, महिलाओं के खिलाफ हिंसा में आई कमी 2वहीं, बिहार में शराबबंदी को लेकर सामने आए सर्वे पर मंत्री ने कहा कि सर्वे सही है या गलत, यह उन्हें नहीं पता, लेकिन शराबबंदी के बाद जमीन पर जो बदलाव दिखाई दे रहे हैं, उसे कोई झुठला नहीं सकता। उन्होंने दावा किया कि शराबबंदी के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक बदलाव आया है और महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा में भी कमी आई है।

मंत्री श्रवण कुमार ने नेता प्रतिपक्ष पर किया पलटवार कहा तेजस्वी यादव पार्ट टाइमर नेता, इसीलिए जनता ने विपक्ष में बैठाया, शराबबंदी के बाद बिहार में सामाजिक बदलाव, महिलाओं के खिलाफ हिंसा में आई कमी 3श्रवण कुमार ने कहा कि आज के छात्र-छात्राएं भी बिहार में शराबबंदी के पक्ष में हैं। हालांकि उन्होंने बदलते दौर में बढ़ रहे नशे के दूसरे रूपों पर चिंता जताते हुए कहा कि अब सुख नशा समेत अन्य नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

Share This Article