बेगूसराय में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को लोहे की रॉड से पिटाई कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ जहां मामूली विवाद के कारण बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को क्रूरता की तरह लोहे की रॉड से घंटे तक पिटाई किया। बड़े भाई की पिटाई से छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

बेगूसराय में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को लोहे की रॉड से पिटाई कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2जहां इलाज चल रहा है। पूरा मामला नीम चांदपुरा थाना क्षेत्र के बंदूआर गांव की है।घायल व्यक्ति की पहचान बंदूआर गांव के रहने वाले शक्ति झा के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल शक्ति झा ने बताया है मामूली विवाद में बड़े भाई के साथ कहा सुनी हो गई। इसी से नाराज होकर बड़े भाई ने लोहे की रोड से घंटे तक पिटाई किया। उन्होंने बताया कि इस कदर पिटाई किया जब तक पूरी तरह से हम बेहोश नहीं हो गए तब तक बड़े भाई के द्वारा लोहे की रोड से पीटते रहे ।

बेगूसराय में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को लोहे की रॉड से पिटाई कर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से शरीर पर पिटाई का निशान है। उन्होंने बताया है कि यह बड़े भाई नहीं है यह शैतान भाई है। हालांकि घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल बड़े भाई के खिलाफ नीमा चांदपूरा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article