बेगूसराय के बछवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में पति-पत्नी घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर पंचायत के भगवानपुर गांव में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में पति पत्नी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल पति पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उक्त घायल पति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया,वही पत्नी का इलाज कराया जा रहा है।

बेगूसराय के बछवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में पति-पत्नी घायल 2 मामले को लेकर भगवानपुर गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी राजेन्द्र ठाकुर के पुत्र सुनील कुमार ठाकुर ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ शिकायत किया है। उन्होने अपने आवेदन में कहा है कि मेरे ही गांव के सुरेश ठाकुर,मदन ठाकुर,रंजीत ठाकुर,आन्नंद कुमार,अमन राज व सुबोध ठाकुर लाठी डंडा व पिस्तौल लेकर मेरे दरवाजे पर पहुंचते ही गाली गलौज करने लगा। जब हम गाली गलौज करने से मना किया तो उक्त सभी लोग मुझे घेरकर मारपीट करने लगा।

बेगूसराय के बछवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में पति-पत्नी घायल 3वही उक्त लोगों ने मेरे दोनों हाथ पकर लिया और पिस्तौल के बट से सर पर प्रहार किया। जिसके बाद हम घायलावस्था में जमीन पर गिर गए।मुझे घायल देखकर जब मेरी पत्नी मुझे बचाने पहुंची तो उक्त लोगों ने उसे भी जमीन पर पटक दिया और उसके साथ गलत करने की कोशिश किया। शोर गुल की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग जमा हुए तो मेरे पिताजी व भाई के साथ मारपीट करते हुए।

बेगूसराय के बछवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में पति-पत्नी घायल 4मेरे गले से सोने का हनुमानी व पांच हजार नगद लेकर फरार हो गया। उन्होंने उक्त लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझसे रंगदारी मांगा जाता है,साथ ही खेत से आलू लुट लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article