वीरपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन,16 में से 8 मामले किये गए निष्पादित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भूमि विवाद से संबंधित मामलों को निपटारे हेतु  शनिवार को वीरपुर थाना परिसर में सीओ ललीता कुमारी, थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी।‌‌‌ सीओ ललिता कुमारी ने बताया कि पूर्व के 16 एवं 2 नये मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें से 8 मामला का निष्पादन किया गया। वहीं शेष बचे 8 मामलों में अस्थल जांच किया जाना है। 2 नये मामलों में नोटिस भेजे जाएंगेवीरपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन,16 में से 8 मामले किये गए निष्पादित 2

जिसके लिए अगली तिथि निर्धारित करते हुये दोनों पक्षों को अपनी अपनी दलिलें और सबुत पेश करने के लिए आदेश दिए गए हैं । मौके पर, राजस्व कर्मचारी राधेश्याम कुमार सहित अंचल क्षेत्र से आये दर्जणों फरियादी मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article