विभिन्न गांवों के कुल 41 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
डीएनबी भारत डेस्क
तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ राकेश कुमार ने 41 से अधिक गरीब, वृद्ध, विधवा और असहाय महिला पुरूषों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर एसडीओ श्री राकेश कुमार ने कहा कि सरकारी व्यवस्था के तहत जरूरत मंद लोगों को सुविधा मुहैया कराने के लिये अनुमंडल प्रशासन हमेशा तत्पर है।
- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर से बुधवार को भगवानपुर चक्की, रातगाँव, मुसहरी, दनियालपुर आदि गाँव के कुल 41 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज, अधिवक्ता सच्चिदानंद राय उर्फ विपिन, अधिवक्ता प्रमोद कुमार, निशान्त कुमार, गार्ड मनोज कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
