नालंदा में आई प्राकृतिक आपदा से हुए क्षति का किया जा रहा है आकलन, सभी मृतकों को दिया जा रहा है मुआवजा राशि

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-देर शाम अचानक आई आंधी तूफान के कारण पूरे नालंदा जिले में अब तक 23 लोगों की मौत की बात सामने आई है। जिसमें एक की वज्रपात से मौत हुई है। बाकी 22 लोग की मौत पेड़ गिरने और दीवार के अंदर दबाने से हुई है। नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा लगातार प्राकृतिक आपदा को लेकर नजर बनाए हुए रखे हैं। जिन इलाकों में पेड़ गिरा है उन इलाकों में बचाव दल के द्वारा लगातार पेड़ काटकर सड़क को सुचारू रूप से चालू किया जा रहा है।

नालंदा में आई प्राकृतिक आपदा से हुए क्षति का किया जा रहा है आकलन, सभी मृतकों को दिया जा रहा है मुआवजा राशि 2प्राकृतिक आपदा से बिजली की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। बात अगर मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के नगमा गांव की करें तो यहां भी देर शाम में आई आंधी तूफान के कारण कुल छह लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर से ज़ख्मी है जिनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद पूरे नगमा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हर तरफ चीख पुकार की आवाज ही सुनाई दे रही है। आपको बता दें कि नगमा गांव में एक ही परिवार से तीन लोगों की मौत हो गई है।

नालंदा में आई प्राकृतिक आपदा से हुए क्षति का किया जा रहा है आकलन, सभी मृतकों को दिया जा रहा है मुआवजा राशि 3जिलाधिकारी के द्वारा भी लगातार प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति गृह क्षति का भी आकलन किया जा रहा है। उन सभी इलाकों में टीम भेजी गई है जो एक रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपेगी। इसके बाद मुआवजा की राशि दिया जाएगा।

नालंदा में आई प्राकृतिक आपदा से हुए क्षति का किया जा रहा है आकलन, सभी मृतकों को दिया जा रहा है मुआवजा राशि 4मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में नगमा गांव में किसी ने अपने बेटे,बेटी पुत्रवधु,किसी ने अपनी मां को खोया है। वही प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों ने अपने परिवार को खोया है उन सभी लोगों को प्रशासन के द्वारा मुआवजा राशि दी गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article