समस्तीपुर: बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला की मदद को आगे आए सामाजिक कार्यकर्ता राजू सहनी, दी आर्थिक सहायता

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर वार्ड संख्या-2 निवासी सुमित्रा देवी पिछले छह महीने से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। उनकी दयनीय स्थिति की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता राजू सहनी पीड़िता के घर पहुंचे और परिवार को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

- Sponsored Ads-

पीड़िता के पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि उनकी मां के पेट में पथरी की समस्या थी, जिसका ऑपरेशन समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित नारायणा हॉस्पिटल में कराया गया था। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन सफल नहीं होने के बाद महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब दोबारा इलाज के लिए डॉक्टरों ने करीब डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च होने की बात कही है। परिवार का दावा है कि अब तक इलाज में करीब दो से ढाई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। 

समस्तीपुर: बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला की मदद को आगे आए सामाजिक कार्यकर्ता राजू सहनी, दी आर्थिक सहायता 2विडंबना यह है कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राजू सहनी ने तत्काल 11 हजार रुपये की मदद दी। साथ ही महिला का बेहतर इलाज कराने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव पहल करने का भरोसा दिया।इस दौरान राजू सहनी ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है। 

समस्तीपुर: बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला की मदद को आगे आए सामाजिक कार्यकर्ता राजू सहनी, दी आर्थिक सहायता 3वे सुमित्रा देवी के समुचित इलाज और जल्द स्वस्थ होने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी परिवार की मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। इस दौरान वरुण कुमार, सुधीर कुमार, उमाशंकर साह, पिंटू राय, सियाराम राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article