डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:रोसड़ा में विश्वकर्मा पूजा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार 17 सितंबर को न्यू अपेक्स हॉस्पिटल, रोसड़ा में विशेष स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में मरीजों को विभिन्न ओपीडी सेवाओं के साथ कई प्रकार की जांच निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
हसनपुर जिला पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता सिकंदर आलम ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर हॉस्पिटल परिवार की ओर से यह पहल की गई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।सिकंदर आलम ने बताया कि न्यू अपेक्स हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से रोसड़ा, हसनपुर सहित आसपास के जरूरतमंद परिवारों को उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सहारा बना है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट