विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखण्ड के विभिन्न जगहों में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर बुधवार को नवजीवन वासुदेव पुस्तकालय बजलपुरा के प्रांगण में कई पौधे लगाये गये।मौके पर अपने संबोधन में विद्या भारती के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिये अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की आवश्यकता है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण 2जिला प्राथमिक शिक्षक संघ बेगूसराय के सचिव महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज बड़ी संख्या में पेड़ पौधों को काटकर समाप्त किया जा रहा है जिससे पर्यावरण पर उसका विपरीत असर पड़ रहा है। धरती को हरा भरा बनाकर ही जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम में समाजसेवी अरूण कुमार सिंह, पर्यावरण संरक्षिका सृष्टि कुमारी, दृष्टि कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

Share This Article