बेगूसराय में फुटकर दुकानदारों का हल्ला बोल: नगर निगम के खिलाफ हड़ताली चौक पर धरना, दी आत्मदाह की चेतावनी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में आज श्रमजीवी फुटकर दुकानदार संघ के बैनर तले सैकड़ों फुटकर दुकानदारों ने नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ हड़ताली चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में श्रमजीवी फुटकर दुकानदार संघ के आह्वान पर फुटकर दुकानदारों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। हड़ताली चौक पर आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में दुकानदार शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार, जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।आंदोलन कर रहे दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा उनके साथ लगातार अत्याचार किया जा रहा है।

 बेगूसराय में फुटकर दुकानदारों का हल्ला बोल: नगर निगम के खिलाफ हड़ताली चौक पर धरना, दी आत्मदाह की चेतावनी 2उनका कहना है कि वे सड़क किनारे छोटी-छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा उन्हें जबरन हटाया जाता है और मनमाने ढंग से चालान काटे जाते हैं।दुकानदारों का यह भी कहना है कि नगर निगम की ओर से उन्हें दुकान लगाने के लिए लाइसेंस दिया गया है, इसके बावजूद उन्हें नियमित रूप से परेशान किया जाता है और दुकान हटाने के लिए दबाव बनाया जाता है।

बेगूसराय में फुटकर दुकानदारों का हल्ला बोल: नगर निगम के खिलाफ हड़ताली चौक पर धरना, दी आत्मदाह की चेतावनी 3प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी गई तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार, जिला प्रशासन और नगर निगम की होगी। दुकानदारों ने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे नगर निगम कार्यालय के सामने आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।

फुटकर दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें सुचारू रूप से दुकान चलाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article