94 अग्नि पीड़ित परिवारो के बीच चेक का किया गया वितरण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत मल्हीपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 11 व 12 सिमरिया घाट बिन्द टोली में विगत दिनों हुए भीषण अग्निकांड में करीब ढाई सौ घर जलकर राख हो गया था। आगजनी की घटना के बाद जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा मंगलवार को बरौनी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शहीद नीरज स्मृति सभागार में अंचलाधिकारी सुजीत सुमन, राजस्व पदाधिकारी धीरज कुमार के द्वारा चेक वितरण किया गया।

उन्होने 94 अग्नि पीड़ित परिवारों को प्रति पीड़ित परिवार 11 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। बताते चलें की 80 अग्नि पीड़ित परिवार के बीच के बीच पुर्व में चेक वितरण किया गया है। मौके पर बरौनी प्रखंड के आरओ धीरज कुमार, प्रधान लिपिक अंचल यतेन्द्र भारती, नाजिर मो सरफराज, राजस्व कर्मचारी रामसागर पासवान, पूर्व मुखिया रंजीत कुमार समेत दर्जनों की संख्या में अग्नि पीड़ित परिवार के सदस्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बीहट संबाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article