अपार कार्ड बनवाने का कार्य पूर्ण करें एचएम शिथिलता बरतने वाले के विरुद्ध होगी कार्रवाई

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में अध्य्यनरत बच्चों का अपार कार्ड बनवाने तथा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित अन्य कार्यक्रम की सफलता के लिए शनिवार को बीआरसी खोदावंदपुर में एचएम की एक बैठक आयोजित की गई।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर बीईओ दानी राय ने सभी विद्यालय में अध्य्यनरत बच्चों का शत-प्रतिशत अपार कार्ड निर्माण कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कार्य में शिथिलता बरतने वाले के विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित पोशाक, छात्रवृति योजना सहित अन्य कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक मेंं लेखापाल बिनोद कुमार, बीआरपी मुनीब आलम, राधेश्याम सहित सभी एचएम मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article