बेगूसराय के खोदावंदपुर में छठ घाट और पहुंच पथ के लिए सफाई में जुटे ग्रामीण

DNB Bharat Desk

 

                                        हकरू महतो पोखड़ा पर जुटते हैं दो हजार से अधिक श्रद्धालु

बरियारपुर पूर्वी पंचायत के पूर्वी टोल स्थित हकरू महतो पोखड़ा की साफ सफाई और साज सज्जा को लेकर समाज कल्याण समिति बरियारपुर पूर्वी की टीम जी जान से जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-दुर्गा पूजा समापन के पश्चात प्रखंड में दीपावली और छठ की तैयारी जोरों पर है। एक ओर जहां दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक है। तो दूसरी ओर छठ घाटों की साफ सफाई और साज सज्जा को लेकर युवा टीम काफी उत्साहित है। अन्य वर्षो की भांति इस वर्ष भी प्रशासन के लोग छठ घाट की सफाई और सुरक्षा को लेकर सिर्फ हवा हवाई बात कर रहे हैं। इस माहौल में युवाओ की टीम व ग्रामीणों ने लोक आस्था के इस महापर्व में घाटों की साफ सफाई सुरक्षा और पहुंच पथ को दुरुस्त करने में उत्साह पूर्वक जुट गए हैं ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के खोदावंदपुर में छठ घाट और पहुंच पथ के लिए सफाई में जुटे ग्रामीण 2इसी कड़ी में बरियारपुर पूर्वी पंचायत के पूर्वी टोल स्थित हकरू महतो पोखड़ा की साफ सफाई और साज सज्जा को लेकर समाज कल्याण समिति बरियारपुर पूर्वी की टीम जी जान से जुट गई है। हाथों में कुदाल,पघरिया,खुरपी, झाड़ू और छिट्टा लिए समिति के उत्साही सदस्य व आइडियल प्रेप स्कूल बरियारपुर के निदेशक राजा राम सरजी और दयानन्द महतो के नेतृत्व में दर्जनों युवक पोखड़ा के चारो भिंड से कचरा हटाने जुट गए हैं। कटीले झाड़ी झुरकुट और लटकते वृक्ष की टहनी को काटकर साफ कर रहे हैं। तलाब के पानी मे ब्लीचिंग पाउडर और चुना का छिड़काव कर उसको साफ कर रहे हैं।

बेगूसराय के खोदावंदपुर में छठ घाट और पहुंच पथ के लिए सफाई में जुटे ग्रामीण 3वहीं राजा राम सरजी ने बताया कि आगे त्योहार के दिन गांव से पोखड़ा तक सड़क किनारे एवं भिंड के चारो ओर प्रकाश के मुक्कमल व्यवस्था करने की तैयारी भी किया गया है। पोखड़ा के प्रवेश स्थल पर तोड़न द्वार,सनातनी झंडे,पताखे से सजाने की भी व्यवस्था किया जाएगा। समिति के सदस्यों द्वारा छठ व्रतियों एवं दण्ड प्रणाम देने वाले लोगो को छठ घाट तक पहुंचने में कोई कष्ट न हो इसको लेकर पूरा ख्याल रखने का भी बंदोबस्त कर लिया गया है। पोखड़ा का मार्ग व भिंड पर गंदगी न हो इसको ध्यान में रखते हुए रास्ते मे और तलाब के मुहान पर डस्टवींन रखा जाएगा।

बेगूसराय के खोदावंदपुर में छठ घाट और पहुंच पथ के लिए सफाई में जुटे ग्रामीण 4लोक आस्था का महापर्व छठ प्रकृति पूजन का सर्वोत्तम त्योहार है। इसलिए जरूरतमंदों के बीच हमारी समिति व्रतियों को पूजा सामग्री भी मुहैया कराने का काम करेगी। इसके लिए भी समिति के लोग प्रयासरत है। छठ पर्व में जात पात ऊंच नीच से उपर उठ व भेदभाव को भुलाकर उदारता पूर्वक छठ घाटों की सफाई में युवा बढ़-चढ़ कर हमेशा श्रम दान करते रहे हैं और इस वार भी बेहतर रुप से लगे हुए हैं। छठ पूजा के अवसर पर साफ सफाई करना अपना सौभग्य समझते है।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article