डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर। मध्य विद्यालय मेहदौली में शुक्रवार को स्थानांतरित शिक्षिका ऋतु राज के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षिका ऋतु राज ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने के साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विद्यालय के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षिका को अंगवस्त्र, कलम एवं डायरी भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं, विदाई से भावुक शिक्षिका ऋतु राज ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों से उन्हें जो स्नेह एवं सम्मान मिला है, उसे वह जीवनभर याद रखेंगी।
मौके पर शिक्षक अनिल रजक, सुमन कुमार मालाकार, अमित कुमार, नितेश कुमार, मो. सलीम, श्वेता, शानू नुपूर, संगीता कुमारी, मीरा रानी, संतोष, अजीत सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट