दृष्टि बिहार “एजेंडा 2025” की यात्रा को लेकर समस्तीपुर पहुंचे भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि

DNB Bharat

नीति आयोग के मुताबिक जब पूरा बिहार पिछड़ा हुआ राज्य है तो यहां कोई फारवर्ड कैसे हो सकता है – राजीव प्रताप रूढ़ी

डीएनबी भारत डेस्क 
दृष्टि बिहार “एजेंडा 2025” कार्यक्रम को लेकर पूरे बिहार में यात्रा कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूढ़ी शुक्रवार को समस्तीपुर जिला पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं मीडिया से वर्ता के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की समाधान यात्रा और 7 जनवरी से शुरू हो रहे जातीय जनगणना पर तंज कसा है।

दृष्टि बिहार "एजेंडा 2025" की यात्रा को लेकर समस्तीपुर पहुंचे भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि 2

उन्होंने कहा है कि जातीय जनगणना से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है परंतु इसमे यह कॉलम भी जोड़ना चाहिए कि बिहार से जो चार करोड़ लोग पलायन कर चुके है। उसमे कौन किस जाति से और किस जिले से है। नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के विकास को रोकने का काम नीतीश कुमार ने किया है। पहले उसका समाधान निकाले। फिर यात्रा शुरू करें। बिहार की जनता सब सच जान चुकी है।

- Sponsored Ads-

दृष्टि बिहार "एजेंडा 2025" की यात्रा को लेकर समस्तीपुर पहुंचे भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि 3

जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते है इसके जबाब में उन्होंने कहा कि सुना तो हमने भी है कि इसी इरादे से देश का भ्रमण करने के लिए नीतीश जी नया हवाई जहाज भी खरीद रहे है। लेकिन जब उन्होंने बिहार में हवाई जहाज उतरने की ही समुचित व्यवस्था नहीं कर सके तो आगे क्या कर पाएंगे। अगड़े और पिछड़े की राजनीति पर चर्चा करते हुए रूढ़ी ने कहा कि नीति आयोग के मुताबिक ही जब पूरा बिहार पिछड़ा हुआ राज्य है तो यहां कोई फारवर्ड कैसे हो सकता है।

गौरतलब है कि मिशन 2025 को लेकर राजीव प्रताप रूढ़ी ने एक यात्रा निकाली है जो बिहार के सभी जिलों में जाकर बिहार को पिछड़े राज्य के दर्जे से उबारने के लिए लोगो से सुझाव ले रही है। इसी क्रम में समस्तीपुर में भी यह कार्यक्रम किया गया था। जिसमें काफी संख्या में लोगो की भागीदारी देखी गई।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article