डीएनबी भारत डेस्क
नगर परिषद् बीहट एवं बीहट नगरवासियों द्वारा आयोजित प्रथम बीहट महोत्सव का भव्य शुभारंभ हर्ल परिसर स्थित अर्घ्य सरोवर के तट पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, कविवर रामचंद्र चंद्रेश सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

महोत्सव के दौरान संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर स्थानीय गायक मुकेश झा, आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के गणेश गौरव, बलिराम बिहारी, अमर ज्योति, मिथिलांचल के अशोक कुमार, निशु कुमारी ने गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं साक्षी डांस क्लासेज की ओर से छठ गीतों पर आधारित आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसमें साक्षी कुमारी, सुहाना कुमारी, माही, शिवांचल, खुशी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छठ महापर्व के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नगर परिषद के अभियंता, पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया।
साथ ही अपनी कला और प्रतिभा से सांस्कृतिक कार्यक्रम को यादगार बनाने वाले कलाकारों को भी सम्मान प्रदान किया गया। वहीं महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कहा कि बीहट की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। यह आगे भी निरंतर जारी रहेगा।तथा और भी बेहतर ढंग से पूरी तैयारी के साथ किया जाएगा। वहीं उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि बीहट महोत्सव के माध्यम से यहां की लोककला, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रयास किया जा रहा है। यह महोत्सव आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य है।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार ने कहा की आज कार्यक्रम के माध्यम से बीहट महोत्सव का बीज बोया गया है और आने वाले समय में यह एक विशालकाय वटवृक्ष का आकार ले लेगा। तब इस तरह के कार्यक्रम और दूर दृष्टि को नई पहचान मिलेगा। उन्होंने कहा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आते जाते रहेंगे यह प्रकृति और परिवर्तन का नियम है।पर इसमें नित्य नवीन रूप देना इस सपनों को साकार करने जैसा होगा।इसलिए यह हम सभी का यह सामुहिक जिम्मेदारी है।जिसपर उपस्थित रहे सभी गणमान्य अतिथि , कलाकार ,जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, अभियंता, कर्मचारी तथा युवाओं ने एक स्वर में हामीं भरते हुए अपनी अपनी सहमति प्रदान किया।
वहीं इस दौरान नगर परिषद् बीहट क्षेत्र अंतर्गत चिंहित 6 घाटों सहित चकिया झिल पर आत्म अनुशासन, लोक आस्था, सूर्योपासना के महापर्व तथा भारतीय संस्कृति के हिंदू धर्म के सबसे बड़ा महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर घाटों के सौंदर्य , छठ व्रतियों तथा उपासकों के लिए उपलब्ध कराए गए बेहतर सुविधाओं का आंकलन कर सभी कार्य एजेंसियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनके सम्मान और हौसलौं में अफजाई किया गया।
मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, चंदन कुमार, मनोज कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सरोज कुमार, हरिनंदन कुमार, चंदन कुमार, गौतम कुमार, सहायक लोक स्वक्षता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अभियंता महावीर प्रसाद, सीटी मैनेजर चांदनी कुमारी, प्रधान लिपिक राज कुमार एवं प्रेम कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट