नालंदा का किंगपिन बेनकाब,कौशल कुमार की गिरफ्तारी के बाद खुलने लगे राज, नालंदा में एसटीएफ की छापेमारी, एक गिरफ्तारी की चर्चा।
लैपटॉप-मोबाइल और बैंक दस्तावेज जब्त।नालंदा में सहयोगियों की तलाश तेज

डीएनबी भारत डेस्क
साइबर अपराध के बड़े सिंडिकेट के खिलाफ पटना एसटीएफ ने नालंदा में बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात साइबर ठग किंगपिन कौशल कुमार की पटना से गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद एसटीएफ और दीपनगर पुलिस की करीब 25 सदस्यीय संयुक्त टीम ने बियाबानी गांव और बिहारशरीफ के शिवपुरी मोहल्ले में छापेमारी की।
करीब दो घंटे चली इस कार्रवाई में एक लैपटॉप, दो मोबाइल, बैंक पासबुक और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान नालंदा से भी एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि साइबर ठगी की रकम से कौशल कुमार ने पटना में तीन आलीशान फ्लैट और बिहारशरीफ में मकान खरीदा है। इतना ही नहीं वह बिजनेस क्लास से दुबई की सैर भी कर चुका है।
बताया जा रहा है कि कौशल दस-दस लोगों की टीम बनाकर बैंक खाते खुलवाता था और ठगी की रकम इन्हीं खातों में ट्रांसफर कराता था। उसका नेटवर्क पूरे बिहार में फैला हुआ है।वही निकुंज की मां रंजू देवी ने बेटे को फसाया जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पटना में गिरफ्तार किसी व्यक्ति ने उनके बेटे का नाम लिया है उनके पुत्र निकुंज कुमार बियाबानी गांव में फिलिप्स की एजेंसी और सैनिकों की कैंटीन चलाता है।
वहीं पांच राज्यों के 16 ठिकानों पर हुई छापेमारी में कुल 43 गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस ने 22 लाख रुपये नकद, 500 सौ ग्राम सोने चांदी के जेवर, 300 से अधिक एटीएम कार्ड और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अवैध संपत्ति की जांच में जुटी है।
डीएनबी भारत डेस्क