डीएनबी भारत डेस्क
बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान गांव के ही दूनीलाल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष इरशाद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
घ
टना को लेकर गांव के कुछ लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, अब तक हत्या के कारणों और आरोपितों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। अचानक हुई इस घटना से गांव में तनाव और चर्चा का माहौल है।
दलसिंहसराय डीएसपी का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट