बीहट एक पैक्स से जुड़े 22 किसानों को मेगा शिविर के माध्यम से लगभग 5 लाख का केसीसी ऋण का किया गया वितरण

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय/बीहट-दी बेगूसराय सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बरौनी शाखा के द्वारा बीहट एक पैक्स से जुड़े 22 किसानों को मेगा शिविर के माध्यम से लगभग 5 लाख का केसीसी ऋण का वितरण किया गया।

बीहट एक पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार और शाखा प्रबंधक बरौनी मोहित कुमार ने बताया कि दी बेगूसराय सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के द्वारा पैक्स से जुड़े किसानों को अन्य बैंकों से कम ब्याज दरों पर केसीसी ऋण उपलब्ध कराया जाता है।और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रुप लोन सहित अन्य प्रकार का लाभ दिया जाता है।

बीहट एक पैक्स से जुड़े 22 किसानों को मेगा शिविर के माध्यम से लगभग 5 लाख का केसीसी ऋण का किया गया वितरण 2इस प्रकार का शिविर समय समय पर बैंक द्वारा लगाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक पैक्स से जुड़े किसानों को लाभ मिले।इस अवसर पर पैक्स प्रबंधक योगेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद मनोज कुमार बबलू, बैंक कर्मी सोनू कुमार सहित अन्य सम्मानित किसान तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article